Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- दो शावकों संग घूम रही बाघिन, गाय का किया शिकार

लोरमी। छत्तीसगढ़ के लोरमी क्षेत्र में अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे करखा वनक्षेत्र में एक बाघिन ने गाय का शिकार कर लिया है। बाघिन अपने दो शावकों के साथ पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय बताई जा रही है। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने बाघिन और उसके शावकों को जंगल किनारे चहलकदमी करते हुए देखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वन अधिकारियों ने पदचिन्हों के आधार पर शिकार की पुष्टि की। एहतियात के तौर पर करखा वनक्षेत्र में ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है।

वन विभाग के अनुसार, पिछले करीब 15 दिनों से बाघिन अपने शावकों के साथ माखुरहा और आसपास के जंगलों में घूमती देखी जा रही है। बाघिन की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन अमला लगातार गश्त कर रहा है। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने और मवेशियों को खुले में न छोड़ने की सख्त हिदायत दी गई है।

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ट्रैप कैमरों और गश्ती दलों के माध्यम से बाघिन और उसके शावकों की मूवमेंट मॉनिटर की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है और वन विभाग ग्रामीणों के संपर्क में बना हुआ है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249