Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: मकान की नींव खुदाई के दौरान गिरी दीवार, दो मजदूरों की मौत, दो घायल…. देखें वीडियो

रायपुर। दुर्ग जिले में शुक्रवार अचानक दीवाल गिरने से बड़ा हादसा हुआ। धमधा थाना क्षेत्र स्थित हिरेतरा गांव में अचानक दीवार भरभरा कर गिर पड़ी, जिसके नीचे दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों मृतक मजदूर ग्राम पिंडरावन के निवासी है। फिलहाल धमधा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हीरेतरा गांव में मजदूर भू-स्तर से नीचे गहराई तक खुदाई कर रहे थे। इस दौरान बगल में बने घर की दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। दीवाल के अचानक गिरने से पास में काम कर रहे 4 मजदूर नीचे दब गए। आसपास के लोगों और अन्य मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। राहतकर्मियों ने मलबा हटाकर चारों को बाहर निकाला लेकिन दो मजदूरों की हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल मे जारी है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249