Trendingछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हुई धान खरीदी, मंत्री दयालदास ने किया शुभारंभ 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से विष्णु देव साय सरकार ने धान खरीदी की शुरुआत कर दी है। 25 लाख से ज्यादा किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचेंगे। राज्य सरकार ने सभी उपार्जन केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार धान खरीदी की शुरुआत सूरजपुर जिले से हुई।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल धान खरीदी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश दिए हैं। इनमें बारदाना व्यवस्था, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, बैठने की व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।

सरकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा करेंगी। राज्यभर के 2739 केंद्र तैयार किए गए हैं। अवैध धान परिवहन रोकने चेकपोस्ट, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। बता दें कि इस बार 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान की खरीदी होगी।

बता दे की धान खरीदी के लिए इस बार साय सरकार ने टोकन व्यवस्था शुरू की थी, इसके लिए एक ऐप टोकन तुंहर हाथ लॉन्च किया था। हालांकि धान खरीदी शुरू होने से पहले यह ऐप फेल हो गया। जिस कारण किसानों को रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। सरकार ने टोकन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था भी की है लेकिन दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और रायगढ़ जैसे बड़े जिलों में अभी भी किसान के लिए टोकन नहीं मिला है। ऐसे में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Related Posts

बोहरा समाज शांति प्रिय, व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी और देशभक्तसमाज है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल…

बेमेतरा में घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला, 2 नाबालिग समेत 10 आरोपी गिरफ्तार, 8 का निकाला पैदल मार्च

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में घर में घुसकर धारदार हथियारों से मारपीट…

महादेव सट्टा ऐप केस: सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद CBI की बड़ी कार्रवाई, मोहित सोमानी के घर दी दबिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच…

1 of 505