Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS- रक्षाबंधन पर मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में जान गई

रायगढ़। रक्षाबंधन की खुशियों के बीच रायगढ़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मायके लाखा जा रही एक महिला की स्कूटी को केलो डेम के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही जान चली गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सुनीता यादव अपने पति के साथ रक्षाबंधन के अवसर पर रायगढ़ से लाखा जा रही थीं। इसी दौरान देर शाम केलो डेम के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनीता यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला की जान जाने से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रायगढ़-घरघोड़ा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इसके चलते करीब चार घंटे तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में 50 हजार रुपये की मदद दी और अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद रात करीब 10 बजे चक्काजाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Posts

बिलासपुर: सिंगल यूज प्लास्टिक पर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी, प्रदेशभर में जारी रहेगा अभियान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के इस्तेमाल को…

1 of 460