Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बीच सड़क युवक-युवती का बीच सड़क हाई-वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। देर रात नशे की हालत में एक युवक और युवती ने बीच सड़क जमकर हंगामा किया। इस दौरान युवती ने युवक को सरेआम कई बार थप्पड़ मारे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों करीब एक घंटे तक सड़क पर विवाद और ड्रामेबाज़ी करते रहे।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र का है। युवक और युवती तालापारा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते सार्वजनिक हंगामे में बदल गया। युवती लगातार युवक पर गुस्सा निकालती रही, जबकि युवक उसे शांत कराने की कोशिश करता नजर आया।

घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक-युवती को अपने साथ ले गई। हालांकि, पुलिस की ओर से फिलहाल उनके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की परिस्थितियों को देखते हुए आगे की कार्रवाई पर विचार कर रही है।

Related Posts

1 of 255