Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़-ओड़िशा सीमा पर बड़ा एनकाउंटर : नक्सली कमांडर गणेश उइके समेत 4 ढेर

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में सफलता हासिल की है। ओड़िशा के कंधमाल जिले के बेलघर थाना क्षेत्र के गुम्मा जंगलों में SOG, CRPF और BSF की संयुक्त टीमों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ की।

सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के शव बरामद किए। इनमें से एक की पहचान ACM बारी उर्फ़ राकेश रायगड़ा (AC निवासी सुकमा) के रूप में हुई, जबकि दूसरा नक्सली अमृत, प्लाटून मेंबर सप्लाई दलम (वासी बीजापुर) बताया गया। मुठभेड़ में एक रिवॉल्वर, एक .303 राइफल, वॉकी-टॉकी और अन्य सामान भी बरामद किया गया।

इस ऑपरेशन में प्रमुख सफलता यह रही कि नक्सली कमांडर गणेश उइके मारा गया। वह सेंट्रल कमेट और ओड़िशा स्टेट कमेटी का सदस्य था, और उसकी हत्या पर 40 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। गणेश उइके लंबे समय से बस्तर इलाके में सक्रिय था और सुरक्षाबलों इसकी तलाश में थे।

इस कार्रवाई में दो महिला नक्सलियों समेत कुल चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। ओड़िशा पुलिस के DIG ऑपरेशन अखिलेश्वर सिंह इस पूरे अभियान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ईडी की कार्रवाई से सियासी हलचल तेज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने…

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए बड़ी पहल, अब रिटायरमेंट के दिन ही मिलेगा पेंशन-ग्रेच्युटी समेत सभी लाभ

रायपुर। सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए छत्तीसगढ़…

1 of 451