Trending

मानवता शर्मसार: दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर युवक ने किया पेशाब, देखें वीडियो

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप में कथित शराब के नशे में एक युवक ने जमीन पर लेटे हुए एक दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब कर दिया. दिनदहाड़े हुए इस शर्मनाक कृत्य को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास होना बताया जा रहा है. एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.

कथित शराबी ने दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर किया पेशाब

सोशल मीडिया पर 37 सेकंड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे एक दिव्यांग व्यक्ति लेटा हुआ है. तभी वहां कथित शराब के नशे में एक व्यक्ति आता है और लेटे हुए दिव्यांग व्यक्ति के चेहरे पर पेशाब करने लगता है. दिव्यांग होने के कारण पीड़ित व्यक्ति इस दुस्साहस का विरोध भी नहीं कर पाया.

हैरानी की बात तो ये भी थी कि वहां आसपास मौजूद लोग इस व्यक्ति को मना करने के बजाय वीडियो बनाने में लग गये. इस घटना से जहां कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं मानवता भी शर्मसार हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था, लेकिन वो वाकई में शराब के नशे में था या नहीं अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.

पुलिस आरोपी की कर रही है तलाश

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है. रायसेन पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि “मामले की जांच की जा रही है. आरोपी की पहचान की जा रही है. जल्द ही उसको गिरफ्तार करके सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” इस तरह की घटनाएं सामने आना समाज की असंवेदनहीनता को दर्शाता है. इस तरह के कृत्य करने वालों को रोकने के बजाय लोग तमाशबीन बनकर फोटो-वीडियो में लग जाते हैं जो बहुत ही शर्मनाक है.

इससे पहले भी एमपी में हो चुकी हैं घटनाएं

मध्य प्रदेश में इस तरह की शर्मनाक घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. इससे पहले भी कई बार मानवता शर्मसार हो चुकी है. दमोह, सीधी और उज्जैन में इसी तरह के पेशाब कांड सामने आ चुके हैं. इस तरह की घटनाएं मानवीय संवेदनशून्यता को उजागर करती हैं.

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 242