Trendingदेश

बोलेरो 6 बार पलटी, फिर खुद हुई सीधी और… देखिए हादसे का लाइव Video

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया. वाराणसी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो कार अचानक कंट्रोल खो बैठी और आगे चल रही टाटा मैजिक से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो उछल गई और तेज स्पीड में 5 से 6 बार लुढ़कते हुए सड़क पर पलटती चली गई. ये पूरा हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.

हैरानी की बात यह रही कि कई बार पलटने के बाद भी कुछ ही सेकेंड में बोलेरो खुद ही सीधी होकर खड़ी हो गई. हादसा इतना भीषण था कि टाटा मैजिक पर रखा सामान दूर-दूर तक सड़क पर बिखर गया. टक्कर लगने पर मैजिक गाड़ी भी जोरदार झटके के साथ सड़क किनारे खिसक गई. आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक पलटी हुई बोलेरो का रुकते ही उसका ड्राइवर बिजली की तेजी से बाहर निकला और बिना किसी से कुछ कहे मौके से फरार हो गया.

ड्राइवर की फरारी ने बढ़ाई रहस्य की परत

बोलेरो ड्राइवर का इस तरह अचानक भाग जाना पुलिस के लिए नई पहेली बन गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा इतना खतरनाक था कि कार के इतनी बार पलटने के बाद किसी का बचना भी चमत्कार जैसा है.

इसी बीच मझगांवा फ्लाईओवर के पास हुए इस हादसे की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंची. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया. पुलिस का कहना है कि बोलेरो ड्राइवर की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की पूरी जांच की जा रही है.

मौके पर अफरा-तफरी, पुलिस जांच जारी

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम जैसी स्थिति बन गई. लोग टूटकर पहुंची बोलेरो और बिखरे सामान को देखकर हैरान रह गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने पहुंचा दिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि बोलेरो किसकी है और ड्राइवर मौके से क्यों भागा.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 461