Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बलौदा बाजार हिंसा मामले में कार्रवाई तेज, चौथी बार गिरफ्तार हुए अमित बघेल, ट्रांजिट रिमांड पर लाए गए कोर्ट

बलौदा बाजार। 10 जून 2024 को कलेक्ट्रेट परिसर में हुई आगजनी और हिंसा की घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस बहुचर्चित प्रकरण में अब तक 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, वहीं जांच का दायरा भी लगातार बढ़ रहा है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बलौदा बाजार पुलिस ने उन्हें एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लिया और न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई मामला क्रमांक 383/24 के तहत की गई है।

बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम में अमित बघेल की यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी माह में भी उन्हें इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। आगजनी और हिंसा से जुड़े अलग-अलग मामलों में लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।

वहीं, छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों से पूछताछ के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है और कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 10 जून की घटना के बाद से सख्त रुख अपनाया गया है। लगातार गिरफ्तारी और पूछताछ के जरिए पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी की जाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468