रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। अब सीएम सिक्योरिटी (CM Security) की कमान भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी जयंत वैष्णव संभालेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री सुरक्षा का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।









