Trendingदेशबड़ी खबर

‘आर्थिक तूफान सिर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे’, राहुल गांधी का तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री ‘हंसकर रील बना रहे हैं’ और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं. राहुल गांधी ने इसे ‘नेतृत्व नहीं, नौटंकी’ बताया है.

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की. मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया. इसके बाद ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 470