Trendingछत्तीसगढ

तोमर बंधुओं की उगाही का एक और मामला उजागर, कारोबारी की शिकायत पर आठवीं FIR

रायपुर। राजधानी में सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की धमकियों और उगाही का एक और मामला सामने आया है। देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने कारोबारी संजय चांडक की शिकायत पर विरेंद्र सिंह तोमर और रोहित तोमर के खिलाफ आठवीं FIR दर्ज की है। यह घटना वर्ष 2021 की बताई जा रही है, लेकिन पीड़ित ने लगातार मिल रही धमकियों के कारण अब शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित संजय चांडक के अनुसार, आरोपी विरेंद्र और रोहित तोमर उनकी दुकान से धमकी देकर बैडशीट, पर्दे सहित लगभग 10 लाख 50 हजार रुपए का सामान ले गए थे। जब व्यापारी ने भुगतान की मांग की तो दोनों ने खुद को करणी सेना का अध्यक्ष बताकर दुकान बंद करवाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लगातार धमकियों से परेशान होकर व्यापारी ने आखिरकार पुलिस की शरण ली।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से विरेंद्र सिंह तोमर इस समय जेल में बंद है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर पिछले पांच महीनों से फरार है। उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में यह आठवीं एफआईआर है, जिससे उनके आपराधिक नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं और फरार रोहित तोमर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 467