Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: एटीएम चोरी का प्रयास नाकाम, आरोपी मेटाडोर व मशीन छोड़कर फरार

नंदिनी। दुर्ग जिले के नंदिनी के पुलगांव थाना क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने सिनेमाई अंदाज में एटीएम चोरी की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उनकी योजना धरी की धरी रह गई।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले गनियारी से एक टाटा 407 मेटाडोर (सीजी 07 एवी 1310) चोरी की। इसके बाद उसी वाहन से वे ननकट्ठी स्थित हिताची कंपनी के एटीएम बूथ पहुंचे और पूरी मशीन को उखाड़ बाहर निकाल लिया। रात करीब 2:30 बजे जब आरोपी एटीएम को मेटाडोर में लादकर भागने की तैयारी में थे, तभी बूथ के पास रहने वाले कुछ परिवारों की नींद खुल गई।

संदिग्ध गतिविधि देखकर लोगों ने शोर मचाया, जिससे घबराकर आरोपी एटीएम और चोरी किया हुआ मेटाडोर दोनों वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। वारदात में छह से अधिक व्यक्तियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे भी कर दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम मशीन तथा मेटाडोर को जब्त कर लिया। प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि पुलिस को भ्रमित करने के उद्देश्य से चोरों ने पहले वाहन चोरी किया और फिर एटीएम चोरी की योजना को अंजाम देने पहुंचे।

पुलिस अब आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की पहचान में जुटी है। फिलहाल एटीएम में कितनी नकद राशि थी, इसका खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249