Trendingदेस दुनिया

बांग्लादेशः भीड़ के हमले में घायल हिंदू युवक की गई जान, दरिंदों ने पेट्रोल डालकर जलाया था,

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी हैं, हाल ही में हमले में घायल व्यापारी खोकन चंद्र दास की मौत हो गई. यह चौथे हिंदू की हत्या है, जिससे समुदाय में गहरा भय और रोष है. इस घटना से बांग्लादेश में चुनाव से पहले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी हैं. हाल ही में हमलावरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस घटना से बांग्लादेश के हिंदू समुदाय में गहरा भय फैल गया है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमले में अब तक कुल चार हिंदुओं की जान गई है. इससे पहले हिंदू धर्म के दीपू दास, अमृत मंडल और बिजेंद्र बिस्वास की हत्या कर दी गयी थी.

खोकन चंद्र दास बांग्लादेश स्थित क्युरबांगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते थे. उन पर यह हमला कुछ दिन पहले उस समय हुआ जब, वे रात में अपनी दुकान बंद करके ऑटो से घर लौट रहे थे.

हमले में घायल हिंदू युवक की मौत,
पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दीपू चंद्र दास के बाद, अब खोकन दास पर एक इस्लामी भीड़ ने हमला किया और उन्हें आग लगा दी. आज सुबह चोटों के कारण उनकी मौत हो गई .

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर उठे सवाल,
खोकन की पत्नी सीमा दास ने कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और उन्होंने अपने पति की हत्या के कारणों को न जानने पर गहरा दुख व्यक्त किया. बांग्लादेश में चुनाव नजदीक आने के साथ ही हिंदुओं को निशाना बनाए जाने की घटनाओं से सनसनी फैल गई है. अब खोकन चंद्र दास की मृत्यु के साथ, मृतकों की सूची और भी लंबी हो गई है. बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 460