Trendingखेलबड़ी खबर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की टीम बाहर! दूसरी टीम के लिए रास्ता हुआ साफ

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट टीम पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है और इसको लेकर आईसीसी की ओर से आधिकारिक ऐलान कभी भी किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, अगर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपनी टीम को भारत में होने वाले वर्ल्ड कप मैचों के लिए भेजने से इनकार करता है, तो आईसीसी उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

लंबी बैठक के बाद ICC का सख्त रुख

बुधवार को इस पूरे मामले पर आईसीसी की एक अहम बैठक हुई, जो करीब पूरे दिन चली। बैठक में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाली लगभग सभी टीमों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान बांग्लादेश के भविष्य को लेकर वोटिंग भी कराई गई, जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को हार का सामना करना पड़ा।

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने साफ कर दिया है कि बीसीबी के पास अब कोई दूसरा विकल्प नहीं है। बोर्ड को अपनी सरकार को यह संदेश देना होगा कि अगर टीम भारत नहीं आती है, तो बांग्लादेश को वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ेगा।

वोटिंग में BCB को मिली हार

बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर कुल 16 देशों ने वोटिंग में हिस्सा लिया। इनमें से 14 देशों ने आईसीसी के फैसले के पक्ष में वोट दिया, जबकि 2 देशों ने विरोध में मतदान किया। माना जा रहा है कि विरोध करने वालों में एक बांग्लादेश और दूसरा पाकिस्तान हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

स्कॉटलैंड की एंट्री का रास्ता साफ

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर होता है, तो उसकी जगह किस टीम को शामिल किया जाए। इस पर ज्यादातर सदस्यों ने सहमति जताई है कि स्कॉटलैंड को मौका दिया जाए। हालांकि स्कॉटलैंड यूरोपियन क्वालीफायर में नीदरलैंड्स, इटली और जर्सी से पीछे रह गया था, लेकिन आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अब उसका दावा सबसे मजबूत माना जा रहा है।

BCB के पास सिर्फ एक दिन का वक्त

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के पास अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। अगर इस दौरान टीम को भारत भेजने पर सहमति बन जाती है, तो बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल सकेगा, अन्यथा उसका बाहर होना तय माना जा रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462