Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र हादसा: मजदूर की मौत मामले में सीजीएम समेत तीन गिरफ्तार

(Bhilai Steel Plant accident) भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में हुए एक गंभीर औद्योगिक हादसे में मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई करीब ढाई साल पहले हुए हादसे की जांच पूरी होने के बाद की गई है।

(Bhilai Steel Plant accident) जानकारी के अनुसार पूरा मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि 25 अप्रैल 2023 को बीएसपी के एसएमएस-2 (स्टील मेल्टिंग शॉप) स्थित कंटीन्युअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-6 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन बदलने का कार्य चल रहा था। पाइप शिफ्टिंग के दौरान वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर काम कर रहे चार ठेका श्रमिक—राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजित सिंह, गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान रंजित सिंह की मौत हो गई थी।

(Bhilai Steel Plant accident) घटना के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि हादसा सुरक्षा मानकों की अनदेखी और गंभीर लापरवाही के कारण हुआ। बीएसपी प्रबंधन और संबंधित ठेका कंपनी द्वारा श्रमिकों के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे और उपेक्षापूर्ण तरीके से काम कराया जा रहा था, जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

(Bhilai Steel Plant accident) पुलिस जांच में लापरवाही साबित होने के बाद बीएसपी एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल, शिफ्ट इंचार्ज (यांत्रिकी) धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा और मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार को आरोपी बनाया गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और औद्योगिक सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्ती बरती जाएगी।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176