Trendingदेशबड़ी खबर

VIDEO- हाईवे पर भयानक टैंकर हादसा! ट्रक की केबिन में फंसा तड़प रहा था खलासी, लोग टैंकर से बहता डीजल लूटने में व्यस्त

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाइवे 2 पर आज एक भयानक हादसा हुआ। एक डीजल टैंकर ट्रक से टकरा गया, जिसमें ट्रक के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। खलासी लगभग एक घंटे तक केबिन में फंसा रहा। वहीं टैंकर क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर डीजल हाइवे पर बह गया।

डीजल बहते देख राहगीर और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। हैरानी की बात ये रही की, केबिन में फंसे खलासी को बाहर निकालने की बजाय, लोग बाल्टी और बोतलों में डीजल भरने लगे। जिससे स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो गई।

हादसे के बाद हाइवे पर दोनों तरफ लगभग 5 किलोमीटर तक दो घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घायल ट्रक चालक जितेंद्र और खलासी अजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, बाद में उनकी हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया गया। टैंकर में लगभग 29 हजार लीटर डीजल भरा हुआ था।

Related Posts

रायपुर में चोरों का आतंक, शंकर नगर के कॉम्प्लेक्स से एसी की कॉपर वायरिंग चोरी; व्यापारियों में आक्रोश

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर और खम्हारडीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं…

14.56 करोड़ के बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु से ट्रांजिट रिमांड पर बेमेतरा लाया गया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में हुए करीब…

1 of 435