Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

BIG BREAKING- खैरागढ़ में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ इलाके में सोमवार सुबह जया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बुझाने में जुटी हैं। आग जालबांधा क्षेत्र के मोहंदी गांव में स्थित फैक्ट्री में लगी। सुरक्षा कारणों से पूरे फैक्ट्री परिसर को एहतियातन खाली करवा दिया गया। मौके पर घुमका पुलिस और स्थानीय प्रशासन भी तैनात हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। दमकल विभाग लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहा है और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। पुलिस और प्रशासन मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Related Posts

1 of 179