Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: तेज रफ्तार कार ने जवान को 200 मीटर तक घसीटा, 14वीं बटालियन के जवान की मौके पर मौत

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 14वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान की मौत हो गई। यह घटना बीती रात डौंडीलोहारा नगर के पुराना अस्पताल के पास हुई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

आई-20 कार ने मारी टक्कर, 200 मीटर तक घसीटा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव पासिंग सफेद रंग की आई-20 कार ने जवान को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि जवान को करीब 200 मीटर से अधिक दूरी तक सड़क पर घसीटती ले गई। गंभीर चोटों के कारण जवान की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कार में दो से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। डौंडीलोहारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


धमतरी में भी चार जवानों की गई थी जान

गौरतलब है कि 14 फरवरी को धमतरी जिले में भी एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 201 बीएन कोबरा बटालियन के चार जवानों समेत एक कार चालक की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार, जवान कारणपुर से रायपुर के लिए कार से निकले थे। सुबह करीब 8:15 बजे खपरी ओवरब्रिज के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जवान वाहन में ही फंस गए। सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456