Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

बिलासपुर में कलयुगी बेटे ने फावड़े से पिता को काटा

बिलासपुर (सिरगिट्‌टी): न्यायधानी के सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मन्नाडोल में सोमवार दोपहर एक सनकी बेटे ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। नशे के आदी 40 वर्षीय बेटे ने अपने 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता की फावड़े से वार कर नृशंस हत्या कर दी। वारदात का कारण सिर्फ इतना था कि पिता ने नशे के लिए पैसे देने से मना कर दिया था।

वारदात का घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, मृतक मनराखन गोंड (70 वर्ष) अपने बेटों के साथ मन्नाडोल में रहते थे। उनका मंझला बेटा नेतराम गोंड (40 वर्ष) न तो कोई काम करता था और न ही घर की जिम्मेदारी उठाता था। वह नशे का बुरी तरह आदी था और उसे मिर्गी की बीमारी भी थी। दोपहर 12:30 बजे: नेतराम ने अपने पिता से नशा करने के लिए पैसों की मांग की। बुजुर्ग पिता ने असमर्थता जताते हुए कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। पिता की ना सुनते ही नेतराम आपा खो बैठा। उसने घर में रखा फावड़ा उठाया और अपने पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हमला इतना भयानक था कि बुजुर्ग मनराखन का सिर क्षत-विक्षत हो गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


खून से सना फावड़ा लेकर निकला बाहर, ग्रामीणों में दहशत

हत्या करने के बाद आरोपी नेतराम हाथ में खून से सना फावड़ा लेकर घर से बाहर निकला। उसे इस हालत में देखकर पड़ोसियों के होश उड़ गए। जब लोग घर के अंदर पहुंचे, तो वहां का मंजर देखकर दहल गए; कमरे में मनराखन की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना सिरगिट्‌टी पुलिस को दी।

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही टीआई किशोर केंवट अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी नेतराम गोंड को हिरासत में ले लिया है हत्या में इस्तेमाल किया गया फावड़ा पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

टीआई किशोर केंवट ने बताया कि आरोपी आदतन नशेड़ी और सनकी मिजाज का है। नशे की तलब पूरी न होने पर उसने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या घटना के वक्त वह किसी गहरे नशे के प्रभाव में था।


Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456