Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

दुर्ग से बड़ी खबर: बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग फरार, सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर

दुर्ग। जिले के पुलगांव स्थित बाल संप्रेषण गृह से बीती रात 7 नाबालिगों के फरार होने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इनमें से 4 बालक पकड़ लिए गए हैं, जबकि 3 अब भी फरार हैं। सभी पर हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं, जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

घटना ने एक बार फिर बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, यह महीनेभर के अंदर दूसरी घटना है, जिससे सुरक्षा मानकों और निगरानी व्यवस्था की गंभीर खामियां उजागर होती हैं।

बाल सुधार गृह महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित किया जाता है, लेकिन घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने अपना फोन बंद कर लिया, जिससे स्पष्ट होता है कि संचालन व्यवस्था में गंभीर उदासीनता बरती जा रही है। सुधार गृह की स्थिति और सुरक्षा को लेकर विभाग की जिम्मेदारी पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176