Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही: तीन शिक्षक निलंबित

रायपुर। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर तीनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

शिक्षकों पर SIR कार्य में रुचि न लेने, डिजिटाइजेशन की धीमी प्रगति, BLO ऐप में गणना पत्रक की ऑनलाइन प्रविष्टि न करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे।

किन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई?

  1. प्रीतम कुमार ध्रुव, सहायक शिक्षक (एलबी), प्राथमिक शाला बम्हनी,
    गणना पत्रक का वितरण, वापसी और ऐप में एंट्री नहीं करने पर निलंबित। उन्हें बीईओ पलारी कार्यालय में अटैच किया गया है।
  2. अजय प्रकाश बंजारे, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला भाटापारा,
    SIR कार्य में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना पर निलंबन।
  3. द्रौपदी ध्रुव, सहायक शिक्षक, प्राथमिक शाला निपनिया,
    उच्च कार्यालय के निर्देशों का पालन न करने पर निलंबित।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455