Trendingदेश

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री, ईरान ने पीएम मोदी को भेजा था न्योता

Ayatollah Khamenei funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की रस्में अगले महीने की चार-पांच तारीख को होंगी. इसके लिए ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया था. अब सूत्रों की मुताबिक खबर है कि भारत सरकार की ओर से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चार और पांच जुलाई को तेहरान में दो बड़े कार्यक्रम होंगे.

अली खामेनेई की 28 फरवरी को मौत हुई थी. अमेरिकी-इजराइली हमले में वो मारे गए थे. खामेनेई के साथ-साथ और भी कई नेताओं की मौत हुई थी, जिनमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं. अब करीब चार महीने बाद उनका अंतिम संस्कार होगा. जुलाई की शुरुआत में तेहरान में उनके अंतिम संस्कार से जुड़ीं कई रस्में आयोजित की जाएंगी. यह कार्यक्रम करीब 3-4 दिन का होगा. ईरान ने इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजा था. मगर वो इसमें शामिल नहीं होंगे. बिहार के राज्यपाल अता हसनैन और पवित्र मार्गेरिटा के जाने की खबर है.

करीब चार महीने बाद होगा खामेनई का अंतिम संस्कार
खामेनेई के अंतिम संस्कार की शुरुआत 4 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसाला कॉम्प्लेक्स में शव को अंतिम दर्शन के लिए रखे जाने के साथ होगी. इसके बाद तेहरान और कोम शहरों में सार्वजनिक जुलूस निकाले जाएंगे. नजफ और कर्बला में उनके लिए दुआएं पढ़ी जाएंगी. 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी की मौत के बाद खामेनेई ने ईरान की कमान संभाली थी.

बता दें कि पहले अली खामेनेई का अंतिम संस्कार मार्च में होना था. हालांकि, बाद में इसे टाल दिया गया था क्योंकि ईरान के साथ अमेरिका और इजराइल की लड़ाई लंबी खिंच गई थी. 86 साल के खामेनेई फरवरी में अपने परिसर में बैठक कर रहे थे. तभी अमेरिका और इजराइल ने बमबारी कर दी. इस हमले में वो मारे गए. तब से अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी थी.

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, केदार कश्यप से दीपक बैज तक की सुरक्षा श्रेणी बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब नेताओं की सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को होगा समापन, अमित शाह करेंगे राज्य अलंकरण पुरस्कारों का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव में…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में गिरी पकी धान की फसल

बलौदाबाजार। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चक्रवाती…

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के…

1 of 487