Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में आकाशीय बिजली का कहर: आम के पेड़ के नीचे खड़े किसान की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बारिश से बचने के लिए किसान आम के पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था, तभी अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामजी पटेल (46 वर्ष), पिता फेरू पटेल, निवासी ग्राम पंचायत रौचन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू होने पर वे बरकोही बांध के पास एक आम के पेड़ के नीचे रुक गए।

इसी बीच अचानक पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आने से रामजी पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में विशेषज्ञ खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह देते हैं, क्योंकि आकाशीय बिजली गिरने का खतरा अधिक रहता है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456