Trendingछत्तीसगढ

बिलासपुर रेल मंडल में फिर हड़कंप: एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आ गईं तीन ट्रेनें

रायपुर। बिलासपुर रेल मंडल में 2 दिन पहले हुए दो ट्रेनों के आपस की टक्कर ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, अभी घटना को बीते कुछ ही दिन हुए हैं कि आज सुबह एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेन आमने-सामने आ गई। जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया।

घटना कोटमी सोनार और जयराम नगर स्टेशन के बीच सुबह 9 से 10:00 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक मेमू ट्रेन के आगे और पीछे दोनों दिशाओं से मालगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।

ट्रेन में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, जब मेमू ट्रेन कोटमी सोनार और जयराम नगर के बीच पहुंची, उसी समय ट्रेन के आगे और पीछे से एक और मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई, जिसे देखकर कई यात्री घबराकर ट्रेन से नीचे उतर कर दूर भागने लगे।

हालांकि रेलवे ने तुरंत बताया कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली के तहत ट्रैक बदलने की रूटीन प्रक्रिया है, इसे वह पिछले कई सालों से फॉलो करते आ रहे हैं। रेलवे की तरफ से यह जानकारी जब दी गई तो ट्रेन में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली।

बता दे कि मंगलवार 4 नवंबर को शाम 4:00 से 4:30 के बीच गेवरा रोड बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन एक बड़े हादसे का शिकार हो गई थी। बिलासपुर स्टेशन से ठीक पहले आउटर में खड़ी एक मालगाड़ी से इसकी टक्कर हुई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे।

Related Posts

1 of 176