छत्तीसगढ

CG NEWS: तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर; युवक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज अल सुबह हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड़ पर हुआ है। यह आज सुबह-सुबह एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी कार चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी में मुताबिक,टेकारी का रहने वाला कुश साहू दूध बेचने का काम करता था। रोज की तरह आज वह घर से दूध बेचने निकला था। इस दौरान टेकारी रोड़ पर एक तेज रफ़्तार कार ने कुश को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि, कुश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद आक्रोशित लोगों ने सड़क में चक्काजाम कर दिया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची विधानसभा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 330