Uncategorized

रायपुर में खूनी खेल: विवाद के बाद बाउंसर जीजा ने दो सालियों को गोलियों से भूना, दोनों की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के मोवा बाजार क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक बाउंसर ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में बड़ी साली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटी बहन ने बुधवार सुबह अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पारिवारिक कलह बनी कत्ल की वजह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र वर्मा (32) पेशे से बाउंसर है। उसका अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को हुए झगड़े के बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजली वर्मा (26) के घर चली गई थी। बाद में वह बच्चे को वहीं छोड़कर अपनी दूसरी बहन के पास चली गई।

वारदात का घटनाक्रम

आरोपी जितेन्द्र ने अपनी पत्नी से बात करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। रात करीब 11 बजे नशे की हालत में आरोपी गीतांजली के घर पहुँचा और बच्चे से मिलने की जिद करते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब दोनों सालियों (गीतांजली और दुर्गेश्वरी) ने उसे बताया कि बच्चा घर पर नहीं है और उसे जाने को कहा, तो जितेन्द्र ने आपा खो दिया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और पांच राउंड फायरिंग कर दी।

एक गोली सीधे माथे पर लगने के कारण गीतांजली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी भी मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेन्द्र वर्मा भागने के बजाय खुद थाने पहुँचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह बात पुख्ता हुई है कि आरोपी वारदात के वक्त नशे में धुत था।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8