Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में दिनदहाड़े करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर का रसोइया निकला मास्टरमाइंड

रायपुर। राजधानी रायपुर के मोवा स्थित अशोका आइकन अपार्टमेंट में हुई दिनदहाड़े करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जांच के दौरान घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹51 लाख नकदी और करीब ₹70 लाख मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मकान मालिक का परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाते हुए रसोइए महेंद्र कुमार यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की पूरी साजिश रची और घर की अलमारी का लॉक तोड़ दिया।

आरोपियों ने अलमारी में रखे ₹51 लाख नकद और लगभग ₹70 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घर में काम करने वाले रसोइए पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर मिले सुरागों के आधार पर महेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की नकदी और जेवरात बरामद कर लिए हैं।

फिलहाल पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में और कौन-कौन शामिल था तथा आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है।

Related Posts

1 of 435