Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

पेंड्रा में बड़ा सड़क हादसा, टायर फटने से खेत में पलटी स्कॉर्पियो, 9 लोग घायल

पेंड्रा। गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला स्थित भाजपा कार्यालय के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मध्य प्रदेश के अनूपपुर से अमरकंटक जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक पंचर हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा पलटा। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 9 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही गौरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सहायता से सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन का अगला टायर अचानक पंचर होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खेत में पलट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Related Posts

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर पर कार्रवाई, गांजा-नशीली गोलियों समेत नकदी बरामद होने का दावा

रायपुर। राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर संचालित एक मंगौड़ी सेंटर पर जेल…

सियासी मतभेद के बीच मुलाकातों का दौर, दीपक बैज ने किरण देव से की भेंट; टीएस सिंहदेव पहुंचे डॉ. रमन सिंह के घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की…

1 of 474