Trendingदेशबड़ी खबर

दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद गिरी बिल्डिंग, तीन लोग रेस्क्यू, मलबे में फंसा है शख्स

दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार को संदिग्ध एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट के कारण एक इमारत ढह गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. बचाव टीम ने मलबे से तीन लोगों को सफलतापूर्वक निकाल लिया है. घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हादसा एक संभावित एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से हुआ है. धमाका इतना जोरदार था कि इसके प्रभाव से पूरी की पूरी बिल्डिंग ढह गई और वहां चीख-पुकार मच गई.

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्क्यू टीम ने तीन लोगों को रेस्क्यू कर लिया है. हालांकि, अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है. बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहा है.

मौके पर मौजूद बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही मलबे को हटाना शुरू कर दिया था. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को मलबे से सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया. अभी-भी एक व्यक्ति के मलबे में फंसे होने की आशंका है, जिसकी तलाश जारी है.

Related Posts

युवा अपने हौसलों को मजबूत करें और लक्ष्य हासिल करने निरंतर प्रयास करें : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

उच्च शिक्षा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य प्रकोष्ठ द्वारा गुरुवार को जिला…

आवारा मवेशियों की समस्या पर भकुरा के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के बाहर पहुंचाया मवेशियों का झुंड

अंबिकापुर। शहर से लगे ग्राम भकुरा के ग्रामीणों ने आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या…

1 of 448