Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से हत्या, खून से लथपथ मिला शव

बिलासपुर। ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात बुधवार की रात हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि मनबोध यादव बुधवार की रात स्कूटी से घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी खोज में निकले, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार तड़के, पोल्ट्री फार्म के पास खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान मनबोध यादव के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर खून के धब्बे और संघर्ष के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच में पता चला कि पोल्ट्री फार्म के आसपास रात के समय अक्सर शराबियों का जमावड़ा लगता है। पुलिस का अनुमान है कि किसी बहस या विवाद के बाद यह हमला किया गया होगा।

घटनास्थल पर खून के धब्बे और संघर्ष के निशान मिलने के बाद पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया। टीम ने आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग कर सुबूत जुटाए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पोल्ट्री फॉर्म के आसपास रात के समय शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुलिस का मानना है कि किसी बहस या विवाद के बाद हमला किया गया होगा। हालांकि अभी इस संबंध में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकला है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468