Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.37 करोड़ का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह की कमर तोड़ दी। घरेलू सामान की आड़ में छिपाकर ले जा रहे लगभग 2 क्विंटल 75 किलो गांजा को जब्त किया गया। जब्त माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1.37 करोड़ रुपये आंकी गई है।

आरोपी की धरपकड़

मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बसना थाना क्षेत्र में वाहन घेराबंदी कर रोका। तलाशी के दौरान वाहन में गांजा को बेहद शातिर तरीके से छिपाया गया पाया गया। इस कार्रवाई में आरोपी रोशन यादव, निवासी सागर (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया।

जब्त संपत्ति

गांजा के साथ वाहन और मोबाइल फोन समेत कुल 1.44 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति भी जब्त की गई।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा कदम बताते हुए कहा कि ऐसे तस्करों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

कोल लेवी केस में देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को विशेष कोर्ट में पेश होने के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी मामले में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र सिंह…

सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की…

1 of 476