Trendingदेशबड़ी खबर

VIDEO- मेसी के कार्यक्रम में स्टेडियम में हंगामा, नाराज फैंस ने बोतलें फेंकी

GOAT India Tour 2025: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी 13 से 15 दिसंबर तक भारत के दौरे पर हैं. वो 13 दिसंबर की रात कोलकाता पहुंचे और आज ही सुबह 10:30 बजे विवेकानंद युवा भारती साल्ट लेक स्टेडियम में उनका एक कार्यक्रम था. जब वो वहां पहुंचे तो स्टेडियम में फैंस से मिलने के लिए ग्राउंड का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन जब वो मैदान से बाहर जाने लगे तो नाराज फैंस भड़क गए और स्टेडियम में बोतल फेंकने लगे. इस तरह से पूरा स्टेडियम अफरा-तफरी में बदल गया, और वेन्यू के अंदर अशांति का माहौल बन गया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी ज्यादा फैंस मेसी को स्टेडियम में देख नहीं पाए जिसकी वजह से नाराज फैंस ने पोस्टर होर्डिंग तोड़ दिए, बोतलें फेंकी और हंगामा करने लगे, जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए. जिसके बाद मैदान पर सुरक्षा बढ़ा दी गई और मेसी अन्य VVIPs को बाहर निकाल दिया गया.

इस अफरा तफरी के मे वजह ये बताई जा रही है कि कई फैंस, जो अर्जेंटीना के इस आइकन को देखने की उम्मीद में घंटों इंतजार कर रहे थे, उन्हें ठीक से देखे बिना ही निराश होना पड़ा. स्टेडियम के अंदर के अफरा तफरी के फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें अव्यवस्था दिखाई दे रही थी और भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए जो एक ऐतिहासिक और खुशी का मौका होना चाहिए था, उस पर ग्रहण लग गया.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462