रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार 24 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। बजट में सरकार ने पांच मुख्यमंत्री मिशन की घोषणा की है, जिनका उद्देश्य राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाना है।
नई दिशा • नई धार • नई रफ्तार के तहत इन पांच मिशनों के लिए अगले पांच वर्षों में प्रत्येक मिशन के लिए न्यूनतम 100 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का प्रावधान किया गया है।
1. मुख्यमंत्री AI मिशन
- राज्य को उभरती प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनाना
- युवाओं का AI आधारित कौशल विकास
- AI स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन
- प्रशासन, कृषि, स्वास्थ्य और उद्योग में AI का उपयोग
- डिजिटल गवर्नेंस और स्मार्ट समाधान
2. मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन
- जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभा खोज
- आधुनिक खेल अधोसंरचना विकास
- खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी
- महिला खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना
3. मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन
- पर्यटन स्थलों और थीम आधारित सर्किट का विकास
- मेले, उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा
- होमस्टे और स्थानीय पर्यटन उद्यम
- टूर गाइड स्किल डेवलपमेंट
- स्थानीय हस्तशिल्प और रोजगार सृजन
4. मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन
- राज्य की प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं का गैप एनालिसिस
- प्राथमिकता आधारित रोडमैप
- तेज और प्रभावी कार्यान्वयन
- विकास परियोजनाओं की मॉनिटरिंग
5. मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन
- स्टार्टअप मिशन: युवाओं को जॉब-सीकर से जॉब-क्रिएटर बनाना, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा
- NIPUN मिशन (New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth): उद्योग आधारित कौशल विकास, नई तकनीक आधारित रोजगार अवसर
वित्तमंत्री ने कहा कि इन मिशनों के माध्यम से छत्तीसगढ़ अब टेक्नोलॉजी अपनाने वाला राज्य नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी लीड करने वाला राज्य बनेगा। युवा नौकरी ढूंढेंगे नहीं, बल्कि नौकरी देंगे। यह बजट राज्य की तकनीकी, खेल, पर्यटन, अधोसंरचना और उद्यमिता को नई दिशा देने का रोडमैप माना जा रहा है।










