Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG BUDGET: छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, वित्त मंत्री ने आर्थिक सहायता और नई भर्तियों का ऐलान किया

रायपुर, 24 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में आज प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों के लिए महत्वपूर्ण ऐलान किए गए। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में बताया कि अभ्यर्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके तहत तीन चरणों में मदद दी जाएगी:

  • उड़ान: नीट और इंजीनियरिंग के प्रतियोगियों के लिए आर्थिक सहायता।
  • शिखर: यूपीएससी और पीएससी के अभ्यर्थियों को मदद।
  • मंजिल: एसएससी, बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सहायता।

इसके अलावा वित्त मंत्री ने नई भर्तियों के आयोजन का ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में संकल्प पत्र के मुताबिक नयी भर्तियां आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के तत्पर आयोजन के लिए व्यापम को और मजबूत बनाया जाएगा और संसाधनों की बढ़ोत्तरी की जाएगी, ताकि परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और तत्परता बनी रहे।

Related Posts

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

दिल दहला देने वाली वारदात: मायके जाने की जिद पर देवर ने उठाया खौफनाक कदम, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर से एक सनसनीखेज और झकझोर देने…

1 of 457