Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

‘आम जनता के लिए नहीं, उद्योगपतियों के लिए बजट’- दीपक बैज

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बजट 2026-27 को लेकर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे “झूठ का पुलिंदा” और “जुमला” करार दिया है।

दीपक बैज ने कहा कि पहले सरकार “गति” का बजट लाई, फिर “ज्ञान” का बजट, जो अज्ञान साबित हुआ, और अब “संकल्प” का बजट पेश किया गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देखना होगा इसका अंजाम क्या होता है, क्योंकि इससे आम जनता को कोई सीधा लाभ मिलता नजर नहीं आ रहा।

युवाओं और शिक्षकों पर उठाए सवाल

बैज ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार देने की कोई ठोस व्यवस्था बजट में नहीं है। सदन में 35 हजार शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन बजट में उसका कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि बी.एड अभ्यर्थी और संविदा कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया गया।

गैस सिलेंडर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था

उन्होंने 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने के वादे को याद दिलाते हुए कहा कि बजट में इसका कोई उल्लेख नहीं है। साथ ही, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी कोई ठोस योजना नहीं दिखाई देती।

बस्तर को लेकर चिंता

बस्तर के संदर्भ में बैज ने कहा कि पिछले एक साल से बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक तक नहीं हुई है, ऐसे में क्षेत्र के विकास की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

उद्योगपतियों का बजट?

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार के पास संसाधनों की कमी है, इसलिए वह बड़े-बड़े दावे कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बजट आम जनता के बजाय उद्योगपतियों के हित में तैयार किया गया है।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456