Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, सिम्स अस्पताल में पैर पर बांधा गया कच्चा प्लास्टर; कार्यक्रम निरस्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के चोटिल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उनके पैर में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक उपचार के बाद कच्चा प्लास्टर बांधा।

धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट

बताया जा रहा है कि लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अरुण साव के पैर में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच और उपचार के लिए सिम्स अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा।

निर्धारित कार्यक्रम किए गए निरस्त

चोट लगने की खबर के बाद अरुण साव के निर्धारित कार्यक्रम निरस्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और आगे किस तरह का उपचार किया जाएगा, इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

स्टाफ ने बताया रूटीन चेकअप

वहीं, डिप्टी सीएम के स्टाफ की ओर से चोट को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्टाफ का कहना है कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

फिलहाल, अरुण साव की स्वास्थ्य स्थिति और आगे के उपचार को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Posts

दुर्ग के गरबा पंडालों में गहने और पैसे मांगने का आरोप, 10 युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ; फिर छोड़ा

दुर्ग। जिले में गरबा और डांडिया पंडालों के दौरान श्रद्धालुओं से सोना-चांदी और…

छत्तीसगढ़ में बनेगा 1000 KM लंबा धार्मिक कॉरिडोर, 5 शक्तिपीठों को जोड़ने की तैयारी; बजट में 5 करोड़ का प्रावधान

रायपुर। उत्तराखंड के चारधाम की तर्ज पर अब छत्तीसगढ़ में भी धार्मिक पर्यटन को…

1 of 486