Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर: 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा रद्द, अब इस दिन होगी दोबारा

रायपुर: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 14 मार्च को आयोजित 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

पेपर लीक के आरोप के बाद लिया गया फैसला

दरअसल, हाल ही में एनएसयूआई ने हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने का दावा किया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई और मंडल की ओर से इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।

अब 10 अप्रैल को होगी परीक्षा

जांच के बीच मंडल ने बड़ा फैसला लेते हुए परीक्षा को रद्द कर दिया है। साथ ही नई तारीख की घोषणा करते हुए बताया कि हिंदी की परीक्षा अब 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। इस फैसले से हजारों छात्रों पर असर पड़ेगा, जिन्हें अब दोबारा परीक्षा देनी होगी।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468