Uncategorized

जनदर्शन में सीएम साय ने सुनी लोगों की फरियाद, समस्याओं के तुरंत निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। जनदर्शन कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा सुशासन तिहार के जरिए भी लोगों से जुड़ने का मौका मिला था, जनदर्शन में आज 915 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा स्वेच्छा अनुदान स्थानांतरण और प्रधानमंत्री आवास का विषय मिला, प्राप्त हुए आवेदन का निराकरण जल्द किया जाएगा,और जितने आवेदनों पर त्वरित निराकरण हो सकता था उसे भी किया गया।

18 नवंबर को विधानसभा में एक दिन का विशेष सत्र रखा गया है जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आमंत्रित किया है एक दिन के विशेष सत्र पर, और शीतकालीन सत्र नए विधानसभा में रखा जाएगा।

15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है इस पर सीएम साय ने कहा सरकार ने किसानों से धान खरीदी करने के लिए पूरी तैयारी कर ली है और 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। बिहार इलेक्शन को लेकर कहां बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8