Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: सीएम विष्णुदेव साय ने मेगा हेल्थ कैंप का किया शुभारंभ, राजेश मूणत को लेकर कही बड़ी बात

रायपुर में आयोजित मेगा हेल्थ कैंप के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती है और साथ ही हेल्थ कैंप का भी शुभारंभ हुआ।

सीएम ने विधायक राजेश मूणत और पूरी टीम को शुभकामनाएं दी और सभी चिकित्सकों को नमन किया। उन्होंने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में विकास किया है, और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बेहतर काम हुआ है।

विष्णुदेव साय ने बताया कि दो साल की सरकार में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि आजकल हर बीमारी आम हो गई है, लेकिन प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत कार्ड के माध्यम से गरीब लोगों को चिकित्सा सुविधा मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा हेल्थ कैंप में जांच के साथ-साथ इलाज भी होगा, और जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत भी इलाज कराया जाएगा। सीएम ने कैंप की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468