रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जमीन गाइडलाइन दरों के विरोध में प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। पार्टी ने कहा कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा। इसके साथ ही पत्रकार वार्ता कर सरकार को अपनी नीतियों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने सभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों को निर्देश जारी कर कहा कि भूमि की गाइडलाइन दरें आम आदमी के लिए परेशानी और विकास विरोधी हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक ये दरें वापस नहीं ली जातीं, कांग्रेस का आंदोलन लगातार जारी रहेगा .









