Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

लोग देखते रह गए स्क्रीन, 10 मिनट में छूमंतर हो गई 17 हजार टिकट, रायपुर मैच टिकट को लेकर विवाद

नवा रायपुर। 3 दिसंबर को नवा रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टिकट बिक्री चर्चा में आ गई है। टिकट बिक्री के दूसरे चरण में 17 हजार से अधिक टिकटें 10 मिनट से भी कम समय में बिक गईं, जिससे दर्शक हैरान रह गए।

टिकट बिक्री जेनी डॉट इन पर शाम लगभग 5 बजे शुरू हुई और 5:10 बजे से पहले ही सभी टिकटें खत्म हो गईं। दर्शकों का कहना है कि मोबाइल और कंप्यूटर पर लगातार प्रयास करने के बावजूद मिनटों में हजारों टिकटें बिक जाना समझ से बाहर है। इससे ऑनलाइन बिक्री की प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

पहले चरण में भी 22 नवंबर को शाम 5 बजे टिकट विंडो खुली थी, जिसमें 16 से 20 मिनट में 18 हजार से अधिक टिकटें बिक गई थीं। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए केवल फिजिकल टिकट ही मान्य होंगे, इसलिए उन्हें काउंटर से टिकट लेने की सलाह दी गई है।

क्रिकेट मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी अफसरों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी गंभीरता से निभाया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

CG NEWS- साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक को करेलों के बीच छिपे कोबरा ने डसा; मची अफरा-तफरी, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शहर…

कांकेर में मलेरिया का कहर जारी: छात्रावास के छात्रों के बाद अब महिला की मौत, स्वास्थ्य अमले में हड़कंप

कांकेर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार खतरनाक रूप लेता जा…

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

1 of 438