Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरबा हनुमंत कथा में विवाद: रायपुर व्यापारी और आयोजक में तनातनी, मारपीट तक पहुंची घटना

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। जहां एक ओर लाखों श्रद्धालु आस्था के लिए कथा सुनने पहुंचे थे, वहीं कथा स्थल के पीछे पहुंच और प्रभुत्व को लेकर तनाव बढ़ गया। रविवार रात यह मामला धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गया।

अग्रसेन भवन में हुआ झगड़ा

कटघोरा के अग्रसेन भवन में बाबा से मिलने के दौरान कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह और रायपुर के एक व्यापारी के बीच जोरदार विवाद हुआ। बताया गया कि अमरजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ भीतर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिसे व्यापारी के लोगों ने रोका। यही मामला आपसी धक्का-मुक्की और तनाव का कारण बना।

आयोजकों में तनाव और आपसी असहमति

विवाद की जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों के समर्थक पहुंच गए, जिससे माहौल बिगड़ गया। हालांकि बाद में मामला आपसी स्तर पर सुलझा लिया गया और पुलिस तक नहीं पहुंचा, लेकिन आयोजन की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

पैसे लेकर प्रभावित करने का आरोप

सूत्रों के अनुसार, रायपुर के व्यापारी पर आरोप है कि वह पैसे देकर अपने लोगों को भीतर भेज रहा है और कार्यक्रम पर नियंत्रण जमाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा कथित रूप से लाखों रुपये के गलत बिल भेजकर आयोजकों पर आर्थिक दबाव बनाने की भी कोशिश की गई।

कथा आयोजन में पहले से ही खटपट के संकेत

यह कथा ‘अपना घर सेवा आश्रम’ द्वारा आयोजित की जा रही थी। संयोजक अमरजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह और टीम कई दिनों से तैयारी में लगे थे। अंतिम चरण में व्यापारी के बीच आने से व्यवस्था में असहमति और खटपट पैदा हुई।

छवि चमकाने का आरोप

स्थानीय चर्चा है कि व्यापारी ने कथानक के लिए फंडिंग की और अपने राजनीतिक-सामाजिक संपर्कों वाले फ्लेक्स-फोटो का उपयोग करके अपनी छवि चमकाने की कोशिश की। इससे आयोजकों और व्यापारी के बीच अविश्वास और खटास और बढ़ गई है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468