Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रसोई गैस संकट के बीच रायपुर में घर में घुसकर सिलिंडर चोरी

रायपुर। राजधानी में गैस की किल्लत के बीच अब चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। ताजा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात चोर ने एक मकान की दीवार फांदकर आंगन में रखा गैस सिलिंडर चोरी कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, बजाज कॉलोनी सेक्टर-7, न्यू राजेंद्र नगर निवासी रितेश (45) ने पुलिस को बताया कि उनके घर के आंगन में एचपी कंपनी का खाली गैस सिलिंडर रखा हुआ था। सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और सिलिंडर लेकर फरार हो गया। चोरी हुई सिलिंडर की कीमत लगभग 2000 रुपये बताई गई है।

राजेंद्र नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गैस सिलिंडरों की किल्लत बढ़ने पर तेल कंपनियों ने एजेंसियों को 20 से 25 प्रतिशत तक का कोटा निर्धारित किया है। इससे आपूर्ति अब मांग के अनुरूप नहीं, बल्कि तय कोटे के आधार पर होगी। प्रशासन ने जमाखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक 741 अवैध गैस सिलिंडर जब्त कर 102 स्थानों पर छापेमारी की है।

सरकार लगातार वितरण पर निगरानी रख रही है। प्रदेश के पांच बाटलिंग प्लांटों से 540 वितरकों के माध्यम से नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468