Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में होटल के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेटल पार्क क्षेत्र में स्थित होटल शेरा एंड रेस्टोरेंट के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने सड़ी-गली अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलने पर खमतराई थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Posts

सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से सोमनाथ…

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 30 अफसरों के तबादले, प्रवीण वर्मा बने रायपुर के नए उपायुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए आबकारी विभाग में एक बहुत…

CG NEWS- स्कूल ऑफिस में ये क्या कर रहे थे शिक्षक-शिक्षिका, किसी ने अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, देखें video

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने…

1 of 388