Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

तलाक के बदले मौनी ने वसूली मोटी रकम? सूरज ने बताया सच

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी टूट चुकी है. दोनों ने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है. लेकिन फिर भी उनके रिश्ते को लेकर अटकलें बंद नहीं हो रही हैं. कभी एलिमनी को लेकर बातें बन रही हैं. तो कभी दिशा पाटनी संग मौनी का नाम जोड़ा जा रहा है. इन अटकलों से तंग आकर मौनी और सूरज ने हेटर्स को करारा जवाब दिया है.

सूरज-मौनी की सफाई

एक्स कपल ने इंस्टा स्टोरी पर जॉइंट स्टेटमेंट शेयर कर लिखा- हमारे सेपरेशन को लेकर उड़ रहीं बेबुनियाद रिपोर्ट्स गलत हैं. ये मनगढ़ंत बातें हैं. इसे गलत इरादे के साथ सर्कुलेट किया जा रहा है. इसलिए इन सभी बातों पर विराम लगाने के लिए हम हमेशा के लिए फैक्ट्स सामने रख रहे हैं. हमारे बीच कोई एलिमनी नहीं शेयर की गई है. हमारे बीच कोई झगड़ा नहीं है. हमारी शादी टूटने के पीछे कोई तीसरी पार्टी इंवॉल्व नहीं है.

”मौनी और मैंने आपसी सहमती और रिस्पेक्ट के साथ अलग होने का फैसला किया है. इस फैसले में एक दूसरे की भलाई का ध्यान रखा गया है. बस यही सच है. इसके अलावा जो भी रिपोर्ट्स में शेयर किया जा रहा है वो फिक्शन है. दो लोगों का बदनाम करने के लिए ये सब जानबूझकर किया जा रहा है. जबकि हमने कुछ नहीं किया, बस अकेले छोड़ देने की अपील की. ”

सूरज ने पोस्ट में बताया कि उन्हें और मौनी को लेकर हुआ कोई भी दावा सच नहीं है. तीसरे शख्स को लेकर कही गई बातें भी झूठी हैं. तीसरे इंसान को उनके रिश्ते के बीच लाना कूल नहीं है. उनके निर्दोष दोस्तों को इस केस में घसीटा जा रहा है. उन्होंने उनके तलाक की कवरेज करने वाली रिपोर्ट्स से मर्यादा बरतने की अपील की है. सूरज ने मीडिया कंपनियों से कहा कि वो बिना वैरिफाई किए कोई न्यूज ना पब्लिश करें. उन्होंने मौनी और अपने लिए प्राइवेसी मांगी.

एक्स कपल ने 27 जनवरी 2022 को गोवा में ग्रैंड वेडिंग की थी. उनकी ये शादी बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों से हुई थी. मगर ये रिश्ता बस 4 साल ही चला. सूरज पेशे से बिजनेसमैन हैं. उनकी जोड़ी फैंस के बीच हिट थी. दोनों के तलाक की न्यूज ने फैंस को सबसे ज्यादा हैरान किया है.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 461