Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अमित बघेल पर FIR की झड़ी, यहां दर्ज हुई 12वीं FIR

रायपुर: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता रामकृष्ण पी के अनुसार, बघेल ने उनकी जाति और भगवान के प्रति अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया।

बेंगलुरु में FIR दर्ज होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ कुल 12 मामले दर्ज हो चुके हैं। रायपुर पुलिस लगातार उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और पुलिस ने बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए बघेल अपने परिचितों के घरों में छिपे हुए हैं।

अमित बघेल विवादित बयान 27 अक्टूबर को तब दे चुके थे जब उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने के साथ ही अग्रसेन महाराज और सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद अग्रवाल और सिंधी समाज के लोग प्रदेश और देशभर में सड़कों पर उतर आए।

अमित बघेल के खिलाफ FIR रायपुर के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा उनके खिलाफ देश के अन्य हिस्सों में भी FIR दर्ज हैं, जिनमें बेंगलुरु, दुर्ग, धमतरी, इंदौर, ग्वालियर, नोएडा, महाराष्ट्र और प्रयागराज शामिल हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468