Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण विवाद पर सख्त साय सरकार, शीतकालीन-सत्र में पेश करने जा रही धर्मांतरण संशोधन विधेयक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बढ़ते विवाद को रोकने और स्पष्ट कानून बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया गया धर्मांतरण संशोधन विधेयक शीतकालीन सत्र (14 से 17 दिसंबर) में विधानसभा में पेश किया जाएगा।

धर्मांतरण संशोधन विधेयक निर्माण कमेटी के अनुसार, नया ड्राफ्ट तैयार करने के लिए गृहमंत्री ने 52 बैठकों में चर्चा कर मसौदा तैयार करवाया। ड्राफ्ट के मुताबिक अब किसी भी व्यक्ति का धर्म परिवर्तन केवल पूरी प्रक्रिया और नियमों का पालन करने के बाद ही वैध माना जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने या जबरन धर्म परिवर्तन कराने पर जेल और कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है।

सरकार ने यह कदम विशेष रूप से बस्तर, जशपुर और रायगढ़ जैसे आदिवासी क्षेत्रों में बढ़ते धर्मांतरण विवाद को नियंत्रित करने के लिए उठाया है। नारायणपुर क्षेत्र में तो धर्मांतरण विवाद ने गुटीय संघर्ष का रूप भी ले लिया है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण की कोई स्पष्ट वैधानिक प्रक्रिया नहीं है। प्रस्तावित विधेयक लागू होने के बाद नियमों के बिना किया गया धर्म परिवर्तन अवैध माना जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गृह विभाग अन्य राज्यों के कानूनों का अध्ययन कर एक मजबूत नियम बनाने की प्रक्रिया में है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249