छत्तीसगढ

17 लाख की ईनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोडी ने किया सरेंडर, 12 घंटे पैदल चलकर खुद पहुंची पुलिस के पास

रायपुर। नक्सल मोर्चे पर खैरागढ़ पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार महिला नक्सली कमला सोडी उर्फ उंगी उर्फ तरुणा ने खैरागढ़ पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। उसपपर 17 लाख रुपए का ईनाम घोषित था। कमला ने लगभग 12 घंटे की पैदल यात्रा कर पुलिस के सामने हथियार डाले।

जानकरी के मुताबिक, महिला नक्सली साल 2011 से माओवादी संगठन से जुड़कर दंडकारण्य क्षेत्र और MMC जोन में संगठन एवं हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल रही है। प्रदेश सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने हथियार छोड़ने का मन बनाया। इसके लिए वह 12 घंटे की पैदल यात्रा कर खैरागढ़ पहुंची। जहां खैरागढ़ एसपी और आईजी राजनांदगांव के सामने उसने सरेंडर किया। उसे नक्सल उन्मूलन नीति के तहत 50000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आईजी राजनांदगांव ने बताया कि कमला ने लगभग 12 घंटे की पैदल यात्रा कर खैरागढ़ पहुंचकर आत्मसमर्पण किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम नक्सली जानकारी भी मिली है। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा कारणों की वजह से खुलासा नहीं किया है।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 124