Trendingबड़ी खबरबॉलीवुडवायरल खबर

कटरीना कैफ के देवर सनी कौशल और शर्वरी वाघ की राहें हुई जुदा? सामने आई वजह

‘मुँज्या’ की सफलता और बढ़ती स्टारडम के बाद दोनों के रिश्ते में आई कड़वाहट, सोशल मिडिया एक्टिविटी ने दिए हिंट।

बॉलीवुड के गलियारों से एक चौकाने वाली ख़बर सामने आ रही है। खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ के देवर और अभिनेता सनी कौशल (sunny kaushal) और एक्ट्रेस शर्वरी वाघ (sharvari wagh) का कथित तौर पर ब्रेकअप हो गया है। पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने हालांकि कभी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर क़बूल नहीं किया था, लेकिन विक्की-कटरीना की शादी से लेकर हर फैमिली फंक्शन में शर्वरी की मौजूदगी सब कुछ बयां करती थी।
सूत्रों और रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच दूरियां शर्वरी की अचानक बढ़ी लोकप्रियता और प्रोफेशनल लाइफ में आये बड़े अंतर के वजह से आई हैं। पिछले कुछ समय में शर्वरी ने ‘मुँज्या’ और ‘महाराज’ जैसी बैक-टू-बैक हिट फिल्मे देकर खुद को इंडस्ट्री की टॉप युवा अभिनेत्रियों में शामिल कर लिया है, जबकि सनी कौशल का करियर अभी उस रफ़्तार को नहीं पकड़ पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी ‘प्रोफेशनल इम्बैलेंस’ की वजह से दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। हाल ही में शर्वरी के जन्मदिन और फिल्म प्रमोशन के दौरान कौशल परिवार की तरफ से कोई सोशल मीडिया विश न आना भी इस अफ़वाह को हवा दे रहा है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

1 of 462